प्रेस क्लब धनौरा की अहम बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन
प्रेस क्लब धनौरा की अहम बैठक में पत्रकार हितों पर मंथन
पत्रकार सुरक्षा अधिनियम से लेकर पेंशन, स्वास्थ्य बीमा व टोल फ्री की उठी मांग
सोमवार को गजरौला–चांदपुर रोड स्थित दा सेलिब्रेशन ग्रांड में प्रेस क्लब धनौरा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक मजबूती से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में दौरान पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों के लिए पेंशन व्यवस्था का बजट में स्पष्ट प्रावधान किया जाए। पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड की सुविधा तथा पत्रकारों के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। पत्रकारों ने यह भी चिंता जताई कि कई बार अधिकारी सीयूजी नंबर नहीं उठाते, जिसके कारण समाचारों से संबंधित उनका पक्ष या बयान समय पर नहीं मिल पाता। इससे निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।सभी ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संरक्षक महिपाल सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर भाटी, उपाध्यक्ष फैजान कुरैशी, महासचिव सचिन विश्नोई, सचिव सुमित अग्रवाल, सदस्य सद्दाम हुसैन, गौरव अग्रवाल व इकरामुद्दीन मलिक मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 16, 2026
Rating:

No comments: