हिंदी भारत की आत्मा, विश्व पटल पर देश की अस्मिता: डॉ. यतींद्र कटारिया
हिंदी भारत की आत्मा, विश्व पटल पर देश की अस्मिता: डॉ. यतींद्र कटारिया
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जनपदीय इकाई द्वारा आयोजित संघ साहित्य एवं राष्ट्रभाषा विषयक विचार गोष्ठी में मेरठ के राष्ट्रवादी लेखक डॉ. अशोक कुमार का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम संघ की शतकीय यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।इस दौरान
जिलाध्यक्ष डॉ. यतींद्र कटारिया ने कहा कि हिंदी भारत की आत्मा और साहित्य का श्रृंगार है, जो विश्व स्तर पर देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश चंद्र ने हिंदी को भारतीय संस्कृति और सामाजिक चेतना की अभिव्यक्ति बताया।
डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर डिजिटल युग तक हिंदी राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान को मजबूत कर रही है।
कार्यक्रम में प्रशांक त्यागी, नरदेव सिंह, सूरज अग्रवाल, दीपक शर्मा, सोनू सिंह, अखिलेश भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 11, 2026
Rating:

No comments: