दिनदहाड़े बैंकट हॉल के बाहर से ई-रिक्शा चोरी, इलाके में मची सनसनी
दिनदहाड़े बैंकट हॉल के बाहर से ई-रिक्शा चोरी, इलाके में मची सनसनी
दावत में शामिल होने गए चालक की मयूरी ई-रिक्शा लेकर फरार हुए चो
थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ई-रिक्शा चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। अमरोहा रोड स्थित राजमहल बैंकट हॉल के बाहर खड़ी मयूरी ई-रिक्शा को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के सैफी नगर निवासी हारून पुत्र अमीर बख्श बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी मयूरी ई-रिक्शा (संख्या UP23 AT 7603) लेकर अमरोहा रोड स्थित राजमहल बैंकट हॉल पहुंचे थे। यहां वह एक परिचित के यहां आयोजित दावत में शामिल होने गए थे। हारून ने अपनी ई-रिक्शा बैंकट हॉल के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए।
कुछ समय बाद जब वह बाहर लौटे तो उनकी ई-रिक्शा मौके से गायब मिली। पहले तो उन्होंने आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की घटना का पता लगाया जा सके और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 11, 2026
Rating:

No comments: