अखिल भारतीय हिंदू परिषद के मंडल सहसंयोजक बने बंटी पाल
अखिल भारतीय हिंदू परिषद के मंडल सहसंयोजक बने बंटी पाल
संगठन ने सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व, निष्ठा से निर्वहन का लिया संकल्प
अखिल भारतीय हिंदू परिषद द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रविवार को परिषद की ओर से नगर के मोहल्ला चामुंडा कलाली रोड निवासी बंटी पाल पुत्र सुक्कन पाल को मुरादाबाद मंडल का सहसंयोजक मनोनीत किया गया।
इस दौरान प्रदेश संयोजक ओपी गोला ने जानकारी देते हुए बताया कि बंटी पाल संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए अपने पद के अनुरूप जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि नव मनोनीत पदाधिकारी संगठन की मजबूती, हिंदू समाज के एकीकरण एवं धर्म रक्षा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद नव मनोनीत मुरादाबाद मंडल सहसंयोजक बंटी पाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बंटी पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 08, 2026
Rating:


No comments: