Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचीं एडीएम, फरियादियों को मिली निराशा

 संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचीं एडीएम, फरियादियों को मिली निराशा

18 शिकायतें दर्ज, केवल दो का मौके पर निस्तारण, पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें रहीं सबसे अधिक


शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गरिमा सिंह के अंत तक उपस्थित न रहने से दूर-दराज गांवों से आए फरियादियों में गहरी नाराजगी देखी गई। कई फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराए बिना ही मायूस होकर लौट गए।

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 12 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा राजस्व विभाग की चार, आपूर्ति विभाग की एक तथा नगर पालिका से संबंधित एक शिकायत शामिल रही।

हालांकि, फरियादियों को मौके पर त्वरित राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मौके पर केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।

फरियादियों का कहना था कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य समस्याओं का तत्काल समाधान करना है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण अधिकतर शिकायतें फाइलों में ही सिमट कर रह जाती हैं। लोगों को आशा थी कि मौके पर ही निर्णय होगा, परंतु निराशा हाथ लगी।

इस संबंध में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत की स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फरियादियों को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

संपूर्ण समाधान दिवस में अपेक्षित परिणाम न मिलने से फरियादियों में असंतोष देखा गया, वहीं प्रशासन के लिए यह कार्यक्रम व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता की ओर संकेत करता नजर आया।इस अवसर पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव,तहसीलदार मुसाराम थारू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचीं एडीएम, फरियादियों को मिली निराशा Reviewed by Hindustan News 18 on February 07, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.