तहसील धनौरा की गौशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल
तहसील धनौरा की गौशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल
रविवार को सदस्य उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग दीपक गोयल द्वारा तहसील धनौरा क्षेत्र में संचालित विभिन्न गौशालाओं एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कान्हा गौशाला गजरौला एवं बछरायूं, साथ ही अस्थायी गौ आश्रय स्थल चूचैला कला एवं डिंगरा का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण की शुरुआत में सदस्य द्वारा गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर विधिवत गौ पूजन किया गया तथा उन्हें गुड़ खिलाया गया। इसके पश्चात उन्होंने गौशालाओं में मौजूद गौ वंश के स्वास्थ्य की स्थिति को परखा। पशुओं की सेहत को संतोषजनक पाते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
श्री गोयल ने गौशालाओं में रख-रखाव, सफाई व्यवस्था, पीने के पानी, भूसे, चारे एवं पशु आहार की उपलब्धता का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौ वंश को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषणयुक्त आहार निरंतर उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहभागिता योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने गौशाला के केयरटेकरों से मानदेय भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली और समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धनौरा डॉ. दीपाक्षी, एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 08, 2026
Rating:

No comments: