सभासदों व मुस्लिम समाज ने पालिका अध्यक्ष से साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
रमजान माह की तैयारियों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सभासदों व मुस्लिम समाज ने पालिका अध्यक्ष से साफ-सफाई, पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
पवित्र रमजान माह के मद्देनजर नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पालिका परिषद धनौरा के सभासदों एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा को एक मांग पत्र सौंपा।
ज्ञापन में रमजान के दौरान नगर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पेयजल आपूर्ति बढ़ाने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रमजान के महीने में बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का सुचारू रहना अत्यंत आवश्यक है जिसमें साफ-सफाई:
नगर के सभी वार्डों में सुबह व शाम विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। प्रत्येक शुक्रवार को मस्जिदों के बाहर चूने का छिड़काव कर स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
रोजेदारों की सहूलियत के लिए सुबह और शाम पानी की सप्लाई की अवधि एक-एक घंटा बढ़ाई जाए, ताकि सेहरी और इफ्तार के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिन वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां नए खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।
पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि रमजान के पवित्र माह में नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित पटल प्रभारियों को सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर आलम शेख, सभासद राजा, बाबू सैफी, जावेद अली, समीर सभासद, अफजाल सैफी, अनवर सैफी, एहसान मंसूरी, आसिफ राइनी, आरिफ अली, फुरकान, शहबाज, आरिफ अंसारी, फईम अंसारी और रिफाकत कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 18, 2026
Rating:

No comments: