Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा आमने-सामने बाइक टक्कर में निजी बैंक कर्मचारी समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

 रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा आमने-सामने बाइक टक्कर में निजी बैंक कर्मचारी समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

नगर के गजरौला-चांदपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर  हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुई, जब विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक निजी बैंक कर्मचारी सहित दो व्यक्तियों की मौके पर ही जान चली गई।

प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार के अनुसार, मलहुपुरा गांव निवासी देवेंद्र गिल (38) एक निजी बैंक में कार्यरत थे। बुधवार दोपहर वह बैंक से धनौरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गजरौला-चांदपुर मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक कलाली गांव निवासी वीरपाल सिंह (40) चला रहे थे।

         मृतक का फाईल फोटो 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

───────────

 हेलमेट होता तो बच सकती थी दोनों की जान जान


सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। बाइक हादसों में टक्कर के समय शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और सबसे पहले सिर जमीन या किसी कठोर वस्तु से टकराता है। यदि सिर सुरक्षित नहीं होता, तो चोट सीधी मस्तिष्क पर असर डालती है, जिससे मौके पर ही मौत या गंभीर ब्रेन इंजरी हो सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में भी दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई।  लोगों का कहना है कि यदि दोनों हेलमेट पहने होते, तो झटका कम लगता, सिर सुरक्षित रहता और जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती।

रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक हादसा आमने-सामने बाइक टक्कर में निजी बैंक कर्मचारी समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम Reviewed by Hindustan News 18 on February 18, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.