मंडी धनौरा में नए थानेदार की तैनाती ,अमरपाल सिंह बोले – अपराध पर लगेगा ब्रेक, कानून व्यवस्था होगी मजबूत
मंडी धनौरा में नए थानेदार की तैनाती ,अमरपाल सिंह बोले – अपराध पर लगेगा ब्रेक, कानून व्यवस्था होगी मजबूत
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए। इस क्रम में मंडी धनौरा थाने को नया नेतृत्व मिला है।
अपराध निरीक्षक गजरौला रहे अमरपाल सिंह को थाना प्रभारी निरीक्षक मंडी धनौरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक नौगांव सादात बनाया गया है।
नव नियुक्त थानेदार अमरपाल सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा अपराध पर ब्रेक लगेगा और कानून का राज कायम होगा। जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास होगा।उन्होंने पुलिस टीम को सक्रिय गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
थाने में नए प्रभारी की तैनाती को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अमरपाल सिंह की सख्त और अनुशासित कार्यशैली से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और पुलिसिंग पहले से अधिक प्रभावी होगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 19, 2026
Rating:

No comments: