अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के प्रभारियों का तबादला
अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के प्रभारियों का तबादला
अमरोहा जनपद में पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, थाना नौगावां सादात के प्रभारी निरीक्षक रहे सुनील कुमार को थाना अमरोहा नगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अमरोहा नगर के प्रभारी निरीक्षक रहे पंकज तोमर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साइबर क्राइम थाना में तैनात निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना डिडौली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। थाना गजरौला में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात अमरपाल सिंह को थाना धनौरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पीआरओ कार्यालय में तैनात राजेश कुमार तिवारी को थाना हसनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
थाना धनौरा के प्रभारी निरीक्षक रहे बालेंद्र कुमार को थाना नौगावां सादात भेजा गया है। थाना रहरा के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अतवीर सिंह चौहान को प्रभारी एसओजी नियुक्त किया गया है, जबकि एसओजी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह को थाना रहरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
थाना हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक रहे प्रेमपाल सिंह को पीआरओ, एसपी कार्यालय भेजा गया है। थाना डिडौली के प्रभारी निरीक्षक रहे हरिश वर्धन सिंह को प्रभारी निरीक्षक एनएचटी बनाया गया है। एनएचटी के प्रभारी निरीक्षक जय कुमार को प्रभारी अपराध शाखा नियुक्त किया गया है।
अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक सुनील कुमार को साइबर क्राइम थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गति लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल नई जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 19, 2026
Rating:

No comments: