Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एसआईआर को लेकर मतदाताओं की समस्याएं सुनी गईं

एसआईआर को लेकर मतदाताओं की समस्याएं सुनी गईं
नोटिस प्राप्त मतदाताओं की खंड शिक्षा अधिकारी ने की सुनवाई, दस्तावेज जल्द जमा करने की अपील




एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विकास खंड के गांव ढयोटी स्थित कंपोजिट विद्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द ने स्वयं उपस्थित होकर मतदाताओं की शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान  ग्रामीण एवं मतदाता विद्यालय परिसर में पहुंचे। विशेष रूप से जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी सुनवाई खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें, ताकि समय रहते उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज या संशोधित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी लोग निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सहयोग करें।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, संबंधित कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
एसआईआर को लेकर मतदाताओं की समस्याएं सुनी गईं Reviewed by Hindustan News 18 on February 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.