Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

लायनेस क्लब धनौरा परिवर्तन की सदस्याओं ने प्रेम, एकता और उल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

 होली मिलन समारोह में रंगा सत्येंद्र रिसोर्ट, उमंग और उत्साह का माहौल


 लायनेस क्लब धनौरा परिवर्तन की सदस्याओं ने प्रेम, एकता और उल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव

नगर के गोलघर स्थित सत्येंद्र रिसोर्ट में शनिवार को भव्य होली मिलन एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लायनेस क्लब धनौरा परिवर्तन की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

क्लब की अध्यक्षा कल्पना शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें मिलजुलकर मनाने से समाज में सद्भाव और अपनत्व की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों की मस्ती, संगीत और नृत्य के साथ वातावरण उल्लास से भर गया। स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लेते हुए सभी ने आपसी स्नेह और सौहार्द का संदेश दिया।सभी ने मिलकर प्रेम, उल्लास और भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व को यादगार बना दिया।इस अवसर पर सुधा शर्मा, कंचन दत्त, सिम्मी अग्रवाल, रेनू, एकता, प्रियंका, बीना, चित्रा, अमिता, पुष्पा, अनुपम, नीरू, विनेश, पूनम, मीनाक्षी, नैना तथा मनु सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

लायनेस क्लब धनौरा परिवर्तन की सदस्याओं ने प्रेम, एकता और उल्लास के साथ मनाया होली महोत्सव Reviewed by Hindustan News 18 on February 28, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.