सैनी समाज की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर मंथन शोषण के खिलाफ एकजुटता और कुरीतियों के सुधार पर दिया जोर
सैनी समाज की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर मंथन शोषण के खिलाफ एकजुटता और कुरीतियों के सुधार पर दिया जोर
शनिवार को नगर के शेरपुर रोड स्थित सोमवीर सिंह के प्रतिष्ठान पर सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सैनी सभा के तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी सरकार में सैनी समाज की भागीदारी सबसे अधिक होने के बावजूद समाज को अपेक्षित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनी समाज का लगातार शोषण चिंता का विषय है और आगामी चुनावों को देखते हुए समाज को एकजुट होकर गंभीर चिंतन करने की आवश्यकता है।
वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ सोनू सैनी ने भी सैनी समाज के साथ हो रहे कथित शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक एकता और जागरूकता के माध्यम से दूर करने की बात कही।
साथ ही महाराजा शूर सैनी सभा के अध्यक्ष सौरभ सैनी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही तहसील स्तर पर सैनी समाज को संगठित कर समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार को सामूहिक रूप से अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में देशराज सैनी, राजेंद्र सैनी, बलराम सैनी, भोले सैनी, कुबेर सैनी, चंदक, राजकुमार सैनी, सतपाल सैनी, आशेराम सैनी, रवि कुमार, चंद्रवीर सैनी, सत्यप्रकाश सैनी, उमेश सैनी, लोकेश सैनी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 28, 2026
Rating:

No comments: