स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से बढ़ा भरोसा,रहमापुर में कुपोषित बच्चे का रेस्क्यू, धनौरा सीएचसी में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से बढ़ा भरोसा,रहमापुर में कुपोषित बच्चे का रेस्क्यू, धनौरा सीएचसी में भर्ती
शासन के निर्देशानुसार बाल स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान को गति देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा की टीम ने मंगलवार को ग्राम रहमापुर में विशेष अभियान चलाकर एक गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे की पहचान की और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। टीम में डॉ. अनामिका, डॉ. सीमा, डॉ. कुलदीप शर्मा और दीपा यादव शामिल रहीं। स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता से ग्रामीणों में जागरूकता के साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
अभियान के दौरान डॉ. सीमा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। चिन्हित बच्चे को विशेष आहार और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीं डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि विभाग का लक्ष्य क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाना है और जरूरत पड़ने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी कमजोर या बीमार बच्चे की सूचना तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को दें। साथ ही टीम ने स्वच्छता और टीकाकरण के महत्व पर भी जागरूक किया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 17, 2026
Rating:

No comments: