एसडीएम ने मंडी धनौरा थाने का किया औचक वार्षिक निरीक्षण
एसडीएम ने मंडी धनौरा थाने का किया औचक वार्षिक निरीक्षण
कैमरों की मरम्मत, मिशन शक्ति रजिस्टर की जांच व बेहतर निस्तारण के दिए निर्देश
गुरुवार को प्रशासनिक सतर्कता के तहत उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव द्वारा थाना मंडी धनौरा का औचक वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का परीक्षण किया और खराब पाए गए कैमरों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे।
इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रखे गए शिकायत रजिस्टर की भी गहनता से जांच की गई। उपजिलाधिकारी ने दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आमजन की सुविधा से जुड़े पहलुओं का भी अवलोकन किया गया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बालेंद्र सिंह, सतीश कुमार, मोईन खान सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 19, 2026
Rating:


No comments: