Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ब्लॉक संसाधन केंद्र धनौरा में शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय

 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग ते
ब्लॉक संसाधन केंद्र धनौरा में शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र धनौरा में आयोजित की गई, जिसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने की सरकार से मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन मुकेश चौधरी द्वारा किया गया।

बैठक में ब्लॉक कार्य समिति एवं संघर्ष समिति को आगामी आंदोलन की रणनीति के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही 22 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चलाए जाने वाले अभियान और 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित विरोध रैली की जानकारी भी साझा की गई।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चौधरी ने कहा कि किसी भी आंदोलन में ब्लॉक बढ़-चढ़कर भाग लेगा और जब तक सरकार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं जितेंद्र कटारिया ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

डॉ पृथ्वी सिंह ने अपने विचार रखते हुए मौजूद शिक्षकों एवं पदाधिकारियों से संघर्ष को मजबूत करने की बात कही।

बैठक में ब्लॉक कोषाध्यक्ष विक्रांत यादव, जिला ऑडिटर हरिओम त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, वीरेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, मनोज शर्मा, विकास उपाध्याय, भंवरजीत सिंह, अनुज कुमार, संदीप कुमार, सुनील सिद्धू, नितिन सिंह, मनजीत सिंह, देशराज सिंह, हरेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह सिद्धू, युसूफ अली, शाहिद, देवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनवीर सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

ब्लॉक संसाधन केंद्र धनौरा में शिक्षक संघ की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय Reviewed by Hindustan News 18 on February 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.