Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सीबीएसई परीक्षा में उमड़ा छात्रों का उत्साह, फिजिक्स ने किया परेशान, 10वीं रही सहज

 सीबीएसई परीक्षा में उमड़ा छात्रों का उत्साह,
फिजिक्स ने किया परेशान, 10वीं रही सहज

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत जिले के सभी दस परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12 की फिजिक्स तथा कक्षा 10 की मार्केटिंग विषय व फिजिकल ट्रेनर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित कराई गईं।

जिला नोडल एवं ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12 में कुल 1990 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1975 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 15 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

वहीं कक्षा 10 की मार्केटिंग विषय की परीक्षा में कुल 43 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एक छात्र अनुपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त फिजिकल ट्रेनर विषय में कक्षा 10 के सभी 80 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि कक्षा 12 का फिजिक्स का पेपर अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन रहा, जबकि कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नपत्र को सामान्य और संतुलित बताया।

परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सीबीएसई परीक्षा में उमड़ा छात्रों का उत्साह, फिजिक्स ने किया परेशान, 10वीं रही सहज Reviewed by Hindustan News 18 on February 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.