Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हीरा इंटरनेशनल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फेयरवेल समारोह संपन्न

 हीरा इंटरनेशनल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फेयरवेल समारोह संपन्न

कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

बुधवार को गजरोला–चांदपुर स्टेट हाईवे स्थित हीरा इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के  हीरा फार्म्स में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं लघु नाटकों के माध्यम से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और दर्शकों को भावुक होने पर भी मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान प्रमीत धारीवाल, पुलकित सिद्ध, शुभ यादव, सिमरन, निशा सैफी और समीक्षा गुदारा सहित कई विद्यार्थियों ने मंच से अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हीरा इंटरनेशनल का सकारात्मक वातावरण, अनुशासित शैक्षिक व्यवस्था और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता रहा है। सभी ने अपने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर और मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता रही। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के आधार पर प्रमीत धारीवाल को ‘मिस्टर फेयरवेल’ तथा समीक्षा गुदारा को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दोनों विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

विद्यालय के निदेशक कपिल कुमार अग्रवाल एवं आंचल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय जीवन की अमूल्य पूंजी होता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के प्रति आशावादी, सकारात्मक और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

वही प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस बैच के अधिकांश विद्यार्थी लंबे समय से विद्यालय से जुड़े रहे हैं और बोर्ड परीक्षाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी छात्र आगे चलकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ यादगार पलों को साझा किया और कक्षा 12 के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर  मुदित अग्रवाल, आदित्य साहू, सुल्तान अली, कपिल देव शर्मा, शाने आलम, अर्पित कौशिक, श्रीकान्त गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सोनित कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार, लोकेशमणि शर्मा, अंशुल अग्रवाल, अचल सिंघल, सुरेन्द्र सिंह, केशव कुमार, सुभा साहू, शिवानी सिद्धू, शिवांगी पंडित, मनोरमा, सुमन भाटिया, कोमल यादव, नेहा शर्मा, शुभ्रा अग्रवाल एवं मेघा गर्ग सहित समस्त शिक्षकगण व स्टाफ उपस्थित रहा।

हीरा इंटरनेशनल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फेयरवेल समारोह संपन्न Reviewed by Hindustan News 18 on February 04, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.