शबे बारात के मद्देनज़र बछरायूं में पुलिस की सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर विशेष नजर
शबे बारात के मद्देनज़र बछरायूं में पुलिस की सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर विशेष नजर
कस्बा बछरायूं में थाना पुलिस द्वारा फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई। यह गश्त शबे बारात के पर्व को मध्य नजर रखते हुए की गई। ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस टीम ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरती और लगातार निगरानी की।गश्त के दौरान पुलिस ने घरों के बाहर बिना लॉक खड़ी मोटरसाइकिलों की जांच की। इस दौरान जिन वाहनों में लापरवाही पाई गई। उनके मालिकों को मौके पर बुलाकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और वाहन हमेशा लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि थोड़ी सी लापरवाही चोरी जैसी घटनाओं को न्योता दे सकती है।
इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और उनकी गतिविधियों की जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।पैदल गश्त के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों व अन्य लोगों को भी समझाया गया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सभी से सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई।
थाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि शबे बारात का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, जिससे कस्बे में अमन-चैन का माहौल बना रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 04, 2026
Rating:

No comments: