Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सराहनीय पहल, सात निर्धन बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार

 मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सराहनीय पहल, सात निर्धन बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार निभाते हुए अनुकरणीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना मंडी धनौरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत शिक्षा से वंचित सात निर्धन बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ उप-निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कंचन बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर ऐसे बालक-बालिकाओं को चिह्नित किया, जो विभिन्न कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे थे और शिक्षा से वंचित थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन सात बच्चों का क्षेत्र के ग्राम वंशगोपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधिवत प्रवेश सुनिश्चित कराया। शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने वाले बच्चों में प्रीति 08 वर्ष,साक्षी 10 वर्ष, कुन्ज 07 वर्ष, शौर्य 07 वर्ष, सिद्धार्थ 06 वर्ष, गौरी 06 वर्ष और अनुराग 05 वर्ष शामिल हैं। विद्यालय पहुंचकर बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान ने ऑपरेशन मुस्कान की सफलता को साकार रूप में प्रस्तुत किया।

इस सामाजिक पहल में एंटी रोमियो टीम की महिला सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई। महिला उप-निरीक्षक मोनिका तोमर, महिला हेड कांस्टेबल दुर्गावती, महिला कांस्टेबल नाजरा बेगम एवं महिला कांस्टेबल आरती बालियान ने न केवल बच्चों का दाखिला कराया, बल्कि उन्हें और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक व प्रेरित भी किया।

पुलिस विभाग के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। वही अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सुधार भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। निरक्षरता को समाप्त करने और बच्चों को सुरक्षित व सशक्त भविष्य देने की दिशा में मिशन शक्ति के अंतर्गत उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस की इस पहल ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि खाकी वर्दी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भी वाहक है।

मिशन शक्ति के तहत पुलिस की सराहनीय पहल, सात निर्धन बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार Reviewed by Hindustan News 18 on February 03, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.