मुसल्लेपुर में महिला समूह की स्ट्रॉबेरी खेती का सीडीओ ने किया निरीक्षण
मुसल्लेपुर में महिला समूह की स्ट्रॉबेरी खेती का सीडीओ ने किया निरीक्षण
90 बीघा में हो रही खेती, दीदियों की मेहनत की सराहना
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुसल्लेपुर में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्रा ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती का मुआयना किया। उन्होंने खेत पर पहुंचकर खेती की स्थिति देखी और स्ट्रॉबेरी उगा रही दीदियों से बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की।
महिला समूह की दीदियों ने बताया कि गांव में करीब 90 बीघा भूमि पर समूह के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। इससे गांव की महिलाओं को रोजगार मिला है और उनकी आमदनी भी बढ़ रही है। सीडीओ ने कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अच्छा कदम है और अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा है। इस मौके पर एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, एडीओ पंचायत गजरौला सतेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सुमित सैनी, बीएमसी सविता व कुसुम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खेती के तरीके, सिंचाई व्यवस्था और देखरेख की जानकारी ली और समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 21, 2026
Rating:

No comments: