Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सीडीओ अश्वनी मिश्र ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 सीडीओ अश्वनी मिश्र ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग की 11, पुलिस विभाग की 4, आपूर्ति विभाग की 1, नगर पालिका की 1 तथा अन्य विभाग से संबंधित 1 शिकायत शामिल रही। हालांकि मौके पर केवल तीन मामलों का ही त्वरित निस्तारण हो सका, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया।इस दौरान 

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्र ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार मूसाराम थारू,नायब तहसीलदार योगेश कुमार व राजपाल सिंह, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, मंडी सचिव शिवशंकर सिंह समेत विकास, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीडीओ अश्वनी मिश्र ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश Reviewed by Hindustan News 18 on February 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.