Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

ग्राम कलाली में तेंदुआ दिखने से दहशत,खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने देखा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त और जारी की सतर्कता अपील

 ग्राम कलाली में तेंदुआ दिखने से दहशत,खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने देखा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त और जारी की सतर्कता अपील

 थाना क्षेत्र के ग्राम कलाली में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई।जब खेतों में काम कर रही महिलाओं ने अचानक तेंदुआ को एक खेत से निकलकर दूसरे खेत की ओर जाते देखा। तेंदुआ दिखाई देने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रीनू पत्नी बबलू अपनी जेठानी के साथ गांव के बाहर गन्ने के खेत में काम कर रही थीं। तभी पास के खेत से एक तेंदुआ तेजी से निकलकर आगे की ओर बढ़ गया। सामने अचानक जंगली जानवर को देखकर दोनों महिलाएं घबरा गईं और जोर-जोर से शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुछ देर तक खेतों के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही, लेकिन तेंदुआ झाड़ियों और गन्ने के खेतों के बीच से निकलकर ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारी जानवर के पंजों के स्पष्ट निशान मिले, जिससे तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों में न जाएं, खासकर सुबह-शाम के समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखने की सलाह दी गई है।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की भी तैयारी की जा रही है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन प्रशासन और वन विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।




ग्राम कलाली में तेंदुआ दिखने से दहशत,खेतों में काम कर रहीं महिलाओं ने देखा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त और जारी की सतर्कता अपील Reviewed by Hindustan News 18 on February 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.