छात्रों के चेहरों पर दिखी राहत, प्रश्न पत्र रहा संतुलित व हल करने योग्य
सीबीएसई कक्षा 12वीं फिजिकल एजुकेशन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
छात्रों के चेहरों पर दिखी राहत, प्रश्न पत्र रहा संतुलित व हल करने योग्य
बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
जिला नोडल व ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित की गई। कुल 1917 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1909 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर सामान्य रहा। हालांकि कुछ प्रश्न घुमावदार थे, जिन्हें समझकर हल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर प्रश्न पत्र संतुलित और ठीक-ठाक रहा।
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन ने संतोष व्यक्त किया है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी राहत महसूस की।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 18, 2026
Rating:

No comments: