मां संतोषी मंदिर का 51वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
मां संतोषी मंदिर का 51वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
सुंदरकांड, भजन-कीर्तन, सम्मान समारोह व ब्राह्मण भोज का हुआ आयोजन
मंगलवार को नगर के मोहल्ला सोसाइटी स्थित मां संतोषी मंदिर के परिसर में मंदिर का 51वां वार्षिक उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। उत्सव की शुरुआत विधिवत सुंदरकांड के पाठ से की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।जिसमें भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार सेवा दे रहे सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए जाने की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी मंदिर के सक्रिय सदस्यों को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मां संतोषी की भव्य आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस दौरान पर कुसुम अग्रवाल ने कहा कि मां संतोषी मंदिर में आकर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होता रहता है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और आस्था मजबूत होती है।
इस अवसर पर कुसुम सिंह, मीणा आर्य, रजनी सारस्वत, मंजू अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, राकेश वर्मा, ममता सिंहल, पूनम सिंहल, सरोज अग्रवाल, मीना शर्मा, रानी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, श्वेता सिंघल, निम्मी अग्रवाल, मनीष, रेनू शर्मा, रजनी शर्मा, सीमा गुप्ता, अंजू शर्मा, ममता अग्रवाल, अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 03, 2026
Rating:


No comments: