मंडी धनौरा में फागुन एकादशी पर श्याम रंग में रंगा नगर आमलकी एकादशी पर खाटू श्याम संकीर्तन, गुलाल संग भक्तों ने खेली होली
मंडी धनौरा में फागुन एकादशी पर श्याम रंग में रंगा नगर
आमलकी एकादशी पर खाटू श्याम संकीर्तन, गुलाल संग भक्तों ने खेली होली
फागुन मास की एकादशी पर नगर श्याममय हो उठा। फागुन का मेला छूट न जाए” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और बाबा श्याम को गुलाल अर्पित कर भक्ति संग होली खेली।
नगर के हरदेव बाजार स्थित श्री सत्य नारायण मंदिर में श्री खाटू श्याम संकीर्तन मण्डल द्वारा आमलकी रंग भरी एकादशी पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात जोत प्रज्वलित कर किया।
भजन प्रवाहक उत्सव अग्रवाल ने गणेश वंदना, गुरु वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ कीर्तन की शुरुआत की। इसके बाद भजन गायक राघव वर्मा ने हर ग्यारस को श्याम धनी हम आए तुम्हारे दरबार, होली खेल रहे मेरे श्याम, “श्याम बाबा का दरबार बड़ा प्यारा लागे”, फागुन का नजारा है, हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया” जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भक्तों ने नारियल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बाबा श्याम से प्रार्थना की। समापन अवसर पर मोरछड़ी का झाड़ा लगाकर आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान अतुल वर्मा, अमित गर्ग भोले, देव अग्रवाल, लाभ अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, राजीव मित्तल, सोनू मित्तल, मोनू मित्तल, प्रतीक अग्रवाल, आँचल कुमार, शिव चरण, काजल गर्ग, राधिका गर्ग, नीतू जैन, सोनिया अग्रवाल, अनिता वर्मा, नीति अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 28, 2026
Rating:


No comments: