Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

रंग एकादशी पर निकले भव्य जुलूस, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ क्षेत्र झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत — सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 रंग एकादशी पर निकले भव्य जुलूस, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ क्षेत्र झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत — सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 रंगों के पर्व होली का आगाज शुक्रवार को रंग एकादशी के अवसर पर पूरे उत्साह और उमंग के साथ हुआ। क्षेत्र में निकले भव्य जुलूस में हुरियारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं, जबकि कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया।

स्थानीय होली समिति के संयोजन में रंग एकादशी का जुलूस गढ़ी मंदिर धर्मशाला से शुभारंभ हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होता हुआ पुनः गढ़ी मंदिर धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल श्रीराधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती सहित की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हुरियारे फूलों की वर्षा करते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए उल्लास के साथ आगे बढ़ते रहे।

इस दौरान चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल,हेमंत सारस्वत,एडवोकेट कपिल अग्रवाल,ओमकार गर्ग,देवेश तंवर,प्रत्यक्ष शर्मा,पवन गुप्ता,विकास अग्रवाल,मोहित मित्तल,छम्मो,दिपांशु,बॉबी,जितेश कुमार,शंकर लाल सैनी अन्नू रस्तोगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और जुलूस का स्वागत किया।

वहीं बछरायूं कस्बे में भी रंग एकादशी पर्व पर बैंड-बाजे की धुन के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुराने सरकारी अस्पताल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए पर्व का आनंद लेते रहे।

इस दौरान अशोक शर्मा, डॉ. शुभम रस्तौगी,रोहित आर्य, संजय रस्तौगी, दिनेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

पूरे क्षेत्र में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रंग एकादशी पर निकले भव्य जुलूस, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ क्षेत्र झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत — सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद Reviewed by Hindustan News 18 on February 27, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.