वाईएमएस पीजी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग समापन
वाईएमएस पीजी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग समापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, समाज सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ने का आह्वान
शुक्रवार को वाईएमएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महाविद्यालय परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक रियाज़ अहमद सैफी, नाजिम सैफी तथा प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कॉलेज जीवन, ग़ज़ल, माँ की ममता, हिन्दू-मुस्लिम एकता, देश मेरा रंगीला तथा देशभक्ति गीतों सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन जीत लिया।इस दौरान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक रियाज अहमद सैफी ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान सीखे गए अनुभवों को अपने तक सीमित न रखें, बल्कि समाज में निरंतर फैलाते रहें। यही एक सच्चे स्वयंसेवी का कर्तव्य और दायित्व है। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने स्वयंसेवियों को मैं नहीं, आप की भावना अपनाने की सीख दी और कहा कि यदि एक व्यक्ति जागरूक होता है तो वह अनेक लोगों को जागरूक करता है। इस प्रकार निःस्वार्थ सेवा का उद्देश्य सार्थक होता है। स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान गांवों में किए गए समाज सेवा कार्यों के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका अरीबा एवं आयुषी शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सोहन सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अनेक स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 27, 2026
Rating:

No comments: