विधायक राजीव तरारा से मिले नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर
विधायक राजीव तरारा से मिले नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर
संगठन की मजबूती ही जीत की गारंटी, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार:विधायक राजीव तरारा
बुधवार को गजरौला स्थित विधायक राजीव तरारा के जन सहयोग कार्यालय में धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गजरौला मण्डल एवं धनौरा मण्डल के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों की शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गजरौला मण्डल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल तथा धनौरा मण्डल अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह ने विधायक से मुलाकात कर नवीन दायित्व मिलने पर आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना केवल सम्मान नहीं बल्कि जनसेवा का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मण्डल अध्यक्ष अपने नेतृत्व, कार्यकुशलता और समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मण्डल स्तर पर मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत होता है। जब बूथ और मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं, तभी सरकार की योजनाएं जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं और जनता का विश्वास और मजबूत होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत के बल पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी विश्वास और संगठन की मजबूती के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।इस अवसर पर
इस अवसर पर कपिल भड़ाना,रोहित आर्य,सोम प्रकाश सिंह, सत्यपाल सिंह पाल मास्टर राजेंद्र सिंह,कविंद्र उर्फ लालू सिंह, सुरेंद्र सिंह, पवन चौधरी, विनोद कुमार सिंह, सतवीर सिंह, सूरज सिंह पाल, सुशील सिद्धू, निहार त्यागी, गौरव सागर, उत्तम सिंह प्रजापति, भजन सिंह, सोमपाल सिंह, सुशील कुमार मौर्य, सरदार मंजीत सिंह, नरेंद्र उप्पल, सतीश त्यागी, महकपाल प्रधान, जीवन सिंह, विचित्र भाटी, राजपाल प्रधान, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, चौधरी त्रिलोक भड़ाना, अंकुर अग्रवाल, बबलू सिंह चौधरी सहित आदि मौजूद रहे
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 25, 2026
Rating:

No comments: