जरूरतमंद परिवारों की दो बेटियों के विवाह में हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ाया सहयोग का हा
जरूरतमंद परिवारों की दो बेटियों के विवाह में हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ाया सहयोग का हा
सामान और नगद सहायता से आसान हुई शादी की तैयारी, परिवारों ने जताया आभार
हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दो बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया। शादी की तैयारियों में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की परेशानी को देखते हुए संस्था की महिला सदस्यों ने आगे बढ़कर मदद की और विवाह से जुड़ा आवश्यक सामान भेंट किया, जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली।
संस्था की सचिव सिम्मी अग्रवाल ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह सामाजिक दायित्व निभाती रहेगी, ताकि कोई भी बेटी केवल आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की सहभागिता और सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं।
संस्था की ओर से दोनों बेटियों को कंबल, साड़ी, सूट, चादर, सोल, मेकअप किट, जेंट्स जोड़े, बर्तन और अन्य गिफ्ट आइटम प्रदान किए गए। इसके साथ ही 5100 रुपये की नगद सहायता भी दी गई। घर-गृहस्थी के उपयोगी सामान मिलने से परिवारों की शादी से जुड़ी कई चिंताएं दूर हो गईं।सभी ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों का हौसला बढ़ाया।यह पहल समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की मिसाल बनकर उभरी है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा और सहारा दोनों प्रदान करती है।
इस अवसर पर
नीना गर्ग, गरिमा गोयल, बबीता, सीमा यादव, कमलेश, ममता, नीति, कंचन, सुधा, कल्पना, हिमानी, प्रिया, पारुल, गीतिका, सुषमा, दीप्ति सहित संस्था की महिला सदस्य मौजूद रहीं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 25, 2026
Rating:

No comments: