Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

यूनिक हॉस्पिटल में सुरक्षित प्रसव, मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ

 पहली ही डिलीवरी में तीन बेटियों का जन्म, परिवार में खुशी का माहौल
यूनिक हॉस्पिटल में सुरक्षित प्रसव, मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ



शहर के गोलघर स्थित यूनिक हॉस्पिटल में एक मां ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। यह परिवार की पहली संतानें हैं, जिससे घर में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तखतपुर निवासी सौरभ की पत्नी अरुणा को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। सफल सर्जरी के बाद अरुणा ने एक साथ तीन स्वस्थ बेटियों को जन्म दिया।

वही हॉस्पिटल संचालक डॉ. आदित्य चौहान ने बताया कि मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का प्रसव चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन चिकित्सकीय टीम की सतर्कता और देखरेख से सब कुछ सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ।

तीनों बेटियों के जन्म से सौरभ का परिवार बेहद खुश है। परिजनों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जाहिर की। खास बात यह है कि यह दंपति की पहली संतानें हैं, जिससे परिवार में जश्न जैसा माहौल है।

परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा मां और नवजातों के स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। वहीं अस्पताल के स्टाफ ने भी सुरक्षित प्रसव को लेकर संतोष व्यक्त किया।

यूनिक हॉस्पिटल में सुरक्षित प्रसव, मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ Reviewed by Hindustan News 18 on February 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.