बुर्के की आड़ में कपड़ा चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
बुर्के की आड़ में कपड़ा चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
बाजारों में ग्राहक बनकर दुकानों से कपड़े चोरी करने वाले शातिर गिरोह को मंडी धनौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत दो महिलाएं शाबान उर्फ फराना और फराना उर्फ ईश्वरी निवासी थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद व साथी जराफत समेत पकड़े गए।
गिरोह की महिलाएं दुकानों में खरीदारी के बहाने कपड़े बुर्के में छिपा लेती थीं, जबकि बाहर खड़ा साथी बाइक स्टार्ट रखकर इंतजार करता था। चोरी के बाद तीनों सुपर स्प्लेंडर बाइक से फरार हो जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 साड़ियां, 2 सूट और चोरी में इस्तेमाल बाइक (UP 21 DF 9146) बरामद की है। पूछताछ में गिरोह ने कई वारदातें कबूल कीं। तीनों के खिलाफ बरेली, संभल और अमरोहा में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 11, 2026
Rating:

No comments: