Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भारतीय किसान यूनियन शंकर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,

 भारतीय किसान यूनियन शंकर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 
26 फरवरी तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन शंकर के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 26 फरवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 27 फरवरी को आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और पैदल मार्च किया जाएगा।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि रामलीला कमेटी धनौरा द्वारा 32 रेडी-पटरी व्यापारियों को जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही तिगरी धाम गंगा तट की बदहाल स्थिति पर प्रशासन की चुप्पी पर गहरा रोष जताया गया। संगठन का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद अधजली लकड़ियां, राख और अन्य अवशेष खुले में पड़े रहने से गंगा की पवित्रता प्रभावित हो रही है।

संगठन ने कहा कि अमरोहा जनपद ही नहीं, बल्कि मुरादाबाद मंडल के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के बावजूद तिगरी धाम पर सफाई और व्यवस्थाओं का अभाव है।

संगठन ने प्रशासन से

तिगरी धाम पर विशेष स्वच्छता अभियान और अंतिम संस्कार अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण की स्थायी व्यवस्था,

आधुनिक विद्युत शवदाह गृह की स्थापना,

तहसील कार्यालय में अंश निर्धारण, विरासत और किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण तथा भ्रष्टाचार पर रोक।

बैंक, खाद केंद्र, धान क्रय केंद्र और अन्य संस्थानों में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी,

गन्ना विकास सहकारी समितियों का नाबार्ड में पंजीकरण कर सब्सिडी का लाभ दिलाना,

वेव शुगर मिल धनौरा पर बकाया गन्ना मूल्य का 15 दिन में भुगतान,

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाने और अतिरिक्त ब्याज वसूली पर रोक,

फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फोर लेन ओवरब्रिज निर्माण,

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के पास गजरौला में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना व 

रसूलपुर भंवर गांव की सुरक्षा के लिए रिंग बांध निर्माण संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक समाधान नहीं हुआ तो 27 फरवरी को महादेव रामलीला ग्राउंड धनौरा में धरना-प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों से संवाद न होने पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल भी की जाएगी।जिसकी पूरी जिम्मेदार शासन व प्रशासन की होगी।

संगठन ने प्रशासन से धरना स्थल पर पुलिस सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इस मौके पर सुंदर सिंह ढयौटी, राकेश रतनपुर, बलबीर सिंह, राधेश्याम, नरेश, रश्मि यादव, शीशपाल, पूनम, जितेन्द्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, जिले, पिंकेश यादव, सुनीता यादव, गुरपतवंत सिंह आदि मौजूद थे

भारतीय किसान यूनियन शंकर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, Reviewed by Hindustan News 18 on February 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.