Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

धनौरा शुगर मिल की रैली से किसानों को जागरूकताआधुनिक तकनीक व स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर दिया गया जोर

 धनौरा शुगर मिल की रैली से किसानों को जागरूकताआधुनिक तकनीक व स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर दिया गया जोर

 बसंतकालीन गन्ना बुवाई को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से वेब शुगर मिल (मलेशिया) द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को गन्ना समिति धनौरा के सचिव मुकेश राठी तथा चीनी मिल के उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने किसानों को मिल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने किसानों से स्वस्थ बीज चयन, भूमि व बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा ट्रेंच विधि और गन्ना बुवाई मशीन के उपयोग को अपनाने की अपील की। उन्होंने अधिक से अधिक क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बताया कि मिल की ओर से किसानों को हाईको-इटमा एवं वैवेरिया का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इनका प्रयोग बुवाई से पहले करने से गन्ना फसल को कीट एवं रोगों से बचाया जा सकता है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है।

रैली के माध्यम से बाखरपुर, छजूपुरा कुआखेड़ा, दौराला, कौराला ककराला, कासम सराय और चमरौआ सहित कई गांवों में पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन व बेहतर आय सुनिश्चित करने की अपील की।

धनौरा शुगर मिल की रैली से किसानों को जागरूकताआधुनिक तकनीक व स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर दिया गया जोर Reviewed by Hindustan News 18 on February 20, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.