Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वाईएमएस डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

 वाईएमएस डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू
स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जनजागरूकता का संदेश

शनिवार को वाईएमएस डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय नियमित विशेष शिविर का शुभारम्भ  किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह द्वारा स्वयं सेवियों को हरी झण्डी दिखाकर शिविर स्थल के लिए रवाना करने के साथ हुआ। गांव धनौरी खुर्द में  आयोजित शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए और शिविर के सफल संचालन की कामना की गई।

शिविर के प्रथम दिवस स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए शिविर स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने स्वयं सेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी दिनों में भी समाज सेवा के कार्य निरंतर करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि युवा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझ सकें। उन्होंने स्वयं सेवियों से शिविर अवधि में एक परिवार की तरह मिलकर समाज सेवा व जनकल्याण के कार्य करने तथा मैं नहीं, आप का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम अधिकारी सोहन सिंह ने स्वयं सेवियों के पांच समूह बनाकर आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा समझाई। शिविर के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. सीमा शर्मा, जयवीर सिंह नीशू, प्रियांशी, शशिकांत, अभय कुमार, पूनम दिवाकर, विकान्त यादव, दिपांशु यादव, सुमित, नित्यम रानी, इलमा नाज, सोफिया परवीन, दीपा, युविका, आयुशी आर्य, शाहनवाज खान सार्थक सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाएं mojud रहे।

वाईएमएस डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू Reviewed by Hindustan News 18 on February 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.