Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

कानून-व्यवस्था मजबूत करने को बछरायूं में पुलिस की पैदल गश्त, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 कानून-व्यवस्था मजबूत करने को बछरायूं में पुलिस की पैदल गश्त, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी,

बछरायूं कस्बे में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से  थाना अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने कस्बे के मुख्य मार्गों पर रोड पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को समझाया गया कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कें सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं और उन पर अतिक्रमण से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वही उनके द्वारा भारी वाहनों के कस्बे के अंदर प्रवेश पर भी रोक लगाई गई, जिससे जाम की स्थिति न बने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से गश्त और अभियान जारी रहेंगे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे और आमजन सुरक्षित महसूस करे।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने को बछरायूं में पुलिस की पैदल गश्त, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Reviewed by Hindustan News 18 on February 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.