पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, एक अभियुक्त व दो किशोर अपचारी गिरफ्तार
पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, एक अभियुक्त व दो किशोर अपचारी गिरफ्तार
चोरी की बैटरियों की बरामदगी, बाजार मूल्य करीब 1.20 लाख रुपये
थाना पुलिस ने सक्रिय चेकिंग अभियान के तहत बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त एवं दो किशोर अपचारियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
सोमवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए भागसिंह पुत्र मदनसिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शेरपुर, थाना मंडी धनौरा को गिरफ्तार किया। उसके साथ चोरी की घटनाओं में शामिल दो किशोर अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 6 चोरी की बैटरियां बरामद की गईं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त एवं किशोर अपचारियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये बैटरियां ग्राम शेरपुर, बसी मुस्तकम, चान्द्रा फार्म तथा रानी बस्तौरा के जंगलों में कृषि उपकरणों एवं अन्य स्थानों से चोरी की थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों को चिन्हित कर रात के समय वारदात को अंजाम देते थे, जिससे उन्हें आसानी से चोरी करने का मौका मिल जाता था।
बरामद बैटरियों में विभिन्न नामी कंपनियों की बैटरियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि किशोर अपचारियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते अपराध पर नियंत्रण किया जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार
एसआई दारा सिंह,नवीन भाटी,कांस्टेबल अनुज कुमार, राहुल कुमार, आशीष पंवार,राजकुमार मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 02, 2026
Rating:

No comments: