Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आगामी त्योहारों को लेकर धनौरा व बछरायूं थानों में अमन कमेटी की बैठकें, शांति व्यवस्था पर जोर

 आगामी त्योहारों को लेकर धनौरा व बछरायूं थानों में अमन कमेटी की बैठकें, शांति व्यवस्था पर जोर

डीजे और जुलूस नियमों से होंगे संचालित, अमन कमेटी बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश

शनिवार को धनौरा एवं बछरायूं थाना परिसरों में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अमन कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने की। इन बैठकों में संत रविदास जयंती, शबे-बरात, कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान डीजे संचालन एवं जुलूसों के मार्गों का निर्धारण शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

 थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीओ अंजलि कटारिया ने कहा कि प्रशासन त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली एवं पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बछरायूं थाना परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों के रूट, सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर चर्चा की गई। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी

इस अवसर पर थाना प्रभारी कुलदीप तोमर, एएसआई सतीश कुमार, राहुल यादव, गौरव धारीवाल, राजा साहब, आलम शेख, अनवर, जितेन्द्र यादव,रोहित आर्य, सुनील सैनी, साकर सिद्दीकी, फरीद अहमद, चौधरी अली अहमद एवं कौसर अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आगामी त्योहारों को लेकर धनौरा व बछरायूं थानों में अमन कमेटी की बैठकें, शांति व्यवस्था पर जोर Reviewed by Hindustan News 18 on January 31, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.