मकर संक्रांति पर महादेव चौराहे पर खिचड़ी का वितरण
मकर संक्रांति पर महादेव चौराहे पर खिचड़ी का वितरण
गुरुवार को मकर संक्रांति के पवन पर्व पर मौहल्ला टीचर कॉलोनी के लोगों द्वारा महादेव चौराहे पर खिचड़ी का वितरण किया गया। जहां राहगीरों, जरूरतमंदों व स्थानीय लोगों को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम प्रातःकाल से ही प्रारंभ हो गया, जिसमें मोहल्ले के पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया तथा खिचड़ी को विधिवत रूप से प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया।इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व है। बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
साथ ही मोहल्लेवासियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मास्टर ज्ञानेश शर्मा,कपिल कुमार, गजेंद्र सिंह,अवलोक मोहन,राहुल देवल , डॉक्टर दिनेश नागर , देवसुमन कौशिक , डॉक्टर राकेश सारस्वत, मोहित शर्मा, नीतीश ,सौरभ सिद्धू ,मोतीलाल,सौरभ त्यागी , कुशाग्र, ओजश , आरव,सचिन सिद्धू ,मिष्ठी विश्नोई,आर्यमान, प्रगुण सहित काफी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 15, 2026
Rating:


No comments: