थल सेवा दिवस पर बीएसडी अकैडमी में विद्यार्थियों का सम्मान
थल सेवा दिवस पर बीएसडी अकैडमी में विद्यार्थियों का सम्मान
विद्यार्थी ही कल देश की सुरक्षा और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगेःअंजलि कटारिया
थल सेना दिवस पर अमरोहा रोड स्थित बीएसडी एकेडमी में सम्मान एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने पहुंचकर सैनिक स्कूल लखनऊ एवं गोरखपुर की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए सभी 34 विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सीओ अंजलि कटारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा की भावना से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
सीओ अंजलि कटारिया ने कहा सैनिक स्कूलों में चयनित होना केवल एक परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और देशसेवा की दिशा में पहला मजबूत कदम है। आज के विद्यार्थी ही कल देश की सुरक्षा और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कह सैनिक स्कूलों में चयनित होकर ये बच्चे अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया का एकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल व निर्देशिका सुशीला देवी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर एकेडमी प्रबंधक नितिन धारीवाल,निर्देशिका सुशीला देवी,रौनक,रवि शर्मा,राहुल पाल, तेजपाल विश्वकर्मा, हर्षित महल,ललिता, प्रत्यूष कपिल,विपिन,अजय,डोली, मुनाजिर, तुषार, परविंदर, दिशांत, संचित, हरिराम, नीतू,मोनिका, दिव्यांश,नितिन, पारुल, उमाक्षी, लविता सहित आदि मौजूद रहेl
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 15, 2026
Rating:


No comments: