Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एलएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने वृद्ध व कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य

 एलएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने वृद्ध व कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य

 गुरुवार को लायनेस क्लब धनौरा परिवर्तन द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत वृद्ध आश्रम एवं कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों व जरूरतमंदों को कंबल, शाल, मौजे, टोपी सहित आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

इसके साथ ही खाद्य सामग्री के रूप में खिचड़ी, दाल, चावल, आटा व दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी प्रदान किया गया। वही क्लब की सदस्यों द्वारा सभी के साथ मेल्विन जोंग का केक काटकर बर्थडे मनाया गया।इस दौरान क्लब की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज सेवा करना है।कहा कि समाज के वंचित, वृद्ध एवं रोगग्रस्त लोगों की सहायता कर मानव सेवा के भाव को सशक्त करना है।

वही क्लब की सदस्यों ने मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने आश्रमवासियों से संवाद किया एवं उनके स्वास्थ्य व आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम से आश्रमवासियों में प्रसन्नता देखने को मिली तथा क्लब की इस पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर सुधा शर्मा,सिम्मी अग्रवाल,बबीता सिंह,सीमा यादव,चित्र गर्ग,अलका सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रही।

एलएस क्लब धनौरा परिवर्तन ने वृद्ध व कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य Reviewed by Hindustan News 18 on January 15, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.