Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एसआईआर नोटिसों के जवाब के लिए तहसील में उमड़ी भीड़ दस्तावेज लेकर पहुंचे सैकड़ों मतदाता

 एसआईआर नोटिसों के जवाब के लिए तहसील में उमड़ी भीड़ दस्तावेज लेकर पहुंचे सैकड़ों मतदाता

उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने स्वयं प्रत्येक मतदाता के दस्तावेजों का बारीकी से किया परीक्षण 

मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया

नो-मैपिंग मतदाताओं को दिया गया पक्ष रखने का अवसर



उपजिलाधिकारी कार्यालय में बुधवार को एसआईआर नोटिसों के जवाब देने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। सुबह कार्यालय खुलते ही एसडीएम कार्यालय के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली और नोटिस धारकों की लंबी कतारें लग गईं।

 बता दे कि यह नोटिस निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत जारी किए गए थे। अभियान के दौरान उन मतदाताओं को चिन्हित किया गया था जिनकी मैपिंग स्पष्ट नहीं थी अथवा जो नो मैपिंग श्रेणी में पाए गए थे। इन नोटिसों का मुख्य उद्देश्य संबंधित मतदाताओं की नागरिकता और निवास की सत्यता की जांच करना है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जा सके।

बुधवार सुबह से ही नोटिस प्राप्त मतदाता अपने आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक अभिलेख लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव स्वयं प्रत्येक मतदाता के दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण करती नजर आईं। उनका प्रयास रहा कि कोई भी वास्तविक और पात्र मतदाता अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से वंचित न हो।

इस संबंध में एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता के साथ अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करने का पूरा अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के मिलान के बाद ही आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दोपहर बाद तक भी तहसील परिसर में मतदाताओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गईं और एक-एक कर सभी नोटिस धारकों को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सुरक्षित

एसआईआर नोटिसों के जवाब के लिए तहसील में उमड़ी भीड़ दस्तावेज लेकर पहुंचे सैकड़ों मतदाता Reviewed by Hindustan News 18 on January 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.