Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पूर्व चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर रुके महामंडलेश्वर, समाज और पर्यावरण पर रखे विचार

 पूर्व चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर रुके महामंडलेश्वर, समाज और पर्यावरण पर रखे विचार

पूर्व चेयरमैन ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर महामंडलेश्वर रूपेंद्र महाराज को किया सम्मानित 


बुधवार को हरिद्वार से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बबराला जाते समय महामंडलेश्वर रूपेंद्र महाराज का नगर में आगमन हुआ। इस दौरान वे निवर्तमान चेयरमैन राजेश सैनी के प्रतिष्ठान पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए रुके, जहां स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर रूपेंद्र महाराज ने उपस्थित लोगों  को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म के संरक्षण, संवर्धन और हिंदुओं को संगठित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और समाज के कल्याण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर भी विचार व्यक्त किए तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन राजेश सैनी ने महामंडलेश्वर का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत, विनेश सैनी, सौरभ सैनी, सतपाल सैनी, अभिषेक प्रजापति, राम किशोर सैनी, सुनील प्रजापति, राजवीर, सोनू सैनी, वीर सिंह सहित बजरंग दल व भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर रुके महामंडलेश्वर, समाज और पर्यावरण पर रखे विचार Reviewed by Hindustan News 18 on January 21, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.