Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

 अमर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

शुक्रवार को नगर के शेरपुर रोड स्थिति अमर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज मे बसंत पंचमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक  अशोक सैनी वं प्राचार्य डॉ. अशोक कटारिया द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अशोक सैनी ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, संगीत और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व है। यह पर्व प्रकृति में हो रहे परिवर्तन और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह जीवन में नवीन ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सृजनात्मकता के संचार का माध्यम भी है। इस पर्व से हमें अपने जीवन में ज्ञान के महत्व को समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।वही प्राचार्य डॉ. अशोक कटारिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि बसंत पंचमी अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश का प्रसार करने वाला पर्व है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मां सरस्वती की कृपा से शिक्षा, संस्कार और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में नई उमंग, आशा और सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश देता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी मां सरस्वती की वंदना कर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।

इस अवसर पर अमर खान, मंसूर अली, हसीन पवार, डॉ. तालिब पवार, निसार अहमद, शिवा, राजाराम, जितेन्द्र धनवान, अलीश, समरपाल सैनी, निशांत सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

अमर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ Reviewed by Hindustan News 18 on January 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.