Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हदबंदी व चहारदीवारी के विरोध में पटरी दुकानदारों का अनिश्चितकालीन अनशन, प्रशासन से पुनर्वास की मांग

 हदबंदी व चहारदीवारी के विरोध में पटरी दुकानदारों का अनिश्चितकालीन अनशन, प्रशासन से पुनर्वास की मांग

शनिवार को नगर के मोहल्ला महादेव स्थित रामलीला मैदान के समीप दशकों से व्यवसाय कर रहे पटरी दुकानदारों ने हदबंदी और चहारदीवारी के निर्माण के विरोध मेंअनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। दर्जनों खोखे और ठेले लगाने वाले दुकानदारों ने मैदान के पास शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अपनी आजीविका की रक्षा की मांग की।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता और कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शीशपाल सैनी ने बताया कि कमेलपुर रोड पर वर्षों से ये दुकानदार खोखे और ठेले लगाकर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। अधिकांश दुकानदार निर्धन वर्ग से आते हैं और इनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा कराई जा रही पैमाइश और प्रस्तावित चहारदीवारी के निर्माण के कारण इन दुकानदारों के खोखे उसकी जद में आ रहे हैं। यदि इन्हें यहां से हटाया गया, तो दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दुकानदारों ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्होंने बुधवार को उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद शुक्रवार को जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी को भी अपनी व्यथा से अवगत कराया गया। आंदोलनकारियों की मांग है कि या तो उनके खोखों को वर्तमान स्थान पर ही रहने दिया जाए, अथवा यदि हटाना अनिवार्य हो, तो प्रशासन द्वारा उनके व्यवसाय के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर समुचित व्यवस्था की जाए।

अनशन पर बैठे दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की आड़ में गरीबों की आजीविका छीनी जाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए, जिसमें सभी वर्गों का हित सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर शीशपाल सैनी, भगतराम सैनी, ओमकार, धर्मवीर, सोनू सैनी, बलकीर सिंह, महेंद्र सिंह, भोला, ओमप्रकाश, टीकाराम सैनी, महिपाल सैनी, अतर सिंह, विकास बंसल, राधेश्याम, अमर सिंह सैनी, संध्या शर्मा, शीला, लाल बाबू, नरेश सैनी, अशोक सैनी, अशोक कुमार और ममता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

हदबंदी व चहारदीवारी के विरोध में पटरी दुकानदारों का अनिश्चितकालीन अनशन, प्रशासन से पुनर्वास की मांग Reviewed by Hindustan News 18 on January 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.