जीव जन्तु कल्याण दिवस पर पशुपालन विभाग का विशेष शिविर, 60 से अधिक पशुओं को मिला लाभ
जीव जन्तु कल्याण दिवस पर पशुपालन विभाग का विशेष शिविर, 60 से अधिक पशुओं को मिला लाभ
शुक्रवार को अमरोहा ब्लॉक परिसर में जीव जन्तु कल्याण दिवस पर राजकीय पशु चिकित्सालय सदर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं रैबीज टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर निदेशक डा० जगदीश प्रसाद एवं मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य अतिथि रहे। शिविर में पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों, पशुधन प्रसार अधिकारियों, पशु मैत्रियों एवं वैक्सीनेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 25 कुत्तों एवं बिल्लियों का रैबीज टीकाकरण व 35 अन्य पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया।
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० आभा दत्त ने रैबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए पशुपालकों से अपने पशुओं का पंजीकरण भारत पशुधन एप पर कराने की अपील की। वही अपर निदेशक डा० जगदीश प्रसाद ने जीव-जन्तु कल्याण को सामाजिक दायित्व बताते हुए गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा इस दिशा में खण्ड विकास अधिकारी नीरज गर्ग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर डा० निलय कुमार उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० विजेन्द्र सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी नन्हेडा अल्यारपुर, श्री प्रतीक बांगा पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 23, 2026
Rating:

No comments: