भाकियू टिकैत की ब्लॉक स्तरीय बैठक में उठीं किसानों की समस्याएं
भाकियू टिकैत की ब्लॉक स्तरीय बैठक में उठीं किसानों की समस्याएं
बिजली बिल छूट से लेकर जंगली जानवरों पर नियंत्रण की मांग
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुरुवार को ब्लॉक परिसर धनौरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हाजी यूसुफ ने की, जबकि संचालन गुरबचन सिंह ने किया। बैठक में किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई।
बैठक में सबसे पहले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट का लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही चान्द्रा फार्म सहित जिन क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है, वहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाने की मांग की गई।
किसानों ने प्रथमा बैंक में केसीसी के नाम पर हो रही कथित धांधली को बंद कराने और गत वर्ष की केसीसी पर मिलने वाली छूट की राशि किसानों के खातों में शीघ्र भेजे जाने की मांग की। इसके अलावा नीलगाय, छुट्टा पशु और बंदरों जैसे जंगली जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की बात कही गई।
बैठक में सड़कों के किनारे झुके हुए पेड़ों को कटवाने, शेरपुर चुंगी पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा चकबंदी क्षेत्र में फौती और विरासत दर्ज कराने में आ रही परेशानियों को लेकर चकबंदी विभाग से जल्द समाधान कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।बैठक में
जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करवा सिंह, तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह, जिला महासचिव मुन्नू गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी फुलवास सिंह, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान नेता मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: