बाट माप निरीक्षक ,गन्ना समिति सचिव ने की गन्ना क्रय केंद्रों की जांच
बाट माप निरीक्षक ,गन्ना समिति सचिव ने की गन्ना क्रय केंद्रों की जांच
बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ऋषिराज मिश्रा व गन्ना समिति सचिव मुकेश राठी ने संयुक्त रूप से गन्ना क्रय केंद्रों की जांच की। उन्होंने गन्ना कार्य केंद्र कुमराला व तिगरी गंगा के क्रय केंद्रों की जांच की, हालांकि इसमें किसी क्रय केन्द्र पर घटतौली नहीं मिली। बात माप निरीक्षक ने अपने सामने कुछ गन्ना लदी ट्रालियों का तौल कराया। कांटे पर टेस्ट बाट रखकर वजन की जांच की गयी। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी फीडबैक लिया।
बता दे कि इस समय सभी गन्ना क्रय केन्द्रों पर किसानों का गन्ना तौल किया जा रहा है। गन्ना तौल होने के बाद मिल के ट्रकों पर गन्ना लोड कर चीनी मिल तक पहुंचाया जाता है। गन्ने की कटाई, छिलाई कार्य तेज चल रहा है। मिल द्वारा किसानों को मोबाइल पर गन्ना तौल कराने को पर्ची जारी किया जा रहा है।
क्रय केन्द्रों पर किसानों का गन्ना सही तरीके से तौल हो रहा है या नहीं इसकी जांच बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ऋषिराज मिश्रा ने अपनी टीम के साथ की। उन्होंने मोबाइल वैन वेब्रिज चेकिंग के दौरान कुमराला व तिगरी गंगा के गन्ना क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उनके द्वारा कुछ गन्ना लोड ट्रेलरों का अपने सामने तौल कराया। इसके अलावा टेस्ट बाट से कांटे की जांच की। वरिष्ठ निरीक्षक की जांच में किसी क्रय केन्द्र पर घटतौली नहीं मिली। उनके द्वारा गन्ना लेकर आये कुछ किसानों से भी फीडबैक लिया गया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: