मतदाता सूची सुधार को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने दिए जरूरी निर्देश
मतदाता सूची सुधार को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने दिए जरूरी निर्देश
विधानसभा क्षेत्र 39 धनौरा में मतदाता सूची को सही और त्रुटिरहित बनाने के लिए गुरुवार को नगर के हीरा फार्म हाउस में बीएलओ सुपरवाइजरो का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विभा श्रीवास्तव ने दिया।
प्रशिक्षण में एसडीएम ने बताया कि 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची की गहराई से जांच की जानी है। प्रत्येक मतदाता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता या पति का नाम और फोटो सही है या नहीं, यह देखा जाएगा। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में दो बार है, फोटो साफ नहीं है या घर का नंबर गलत दर्ज है, तो उसे चिन्हित कर फार्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं को पहले अनकलेक्टेबल चिह्नित किया गया है, उनका नाम सूची में है या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और सूची में कोई गलती न रहे। इस काम में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है
प्रशिक्षण में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 08, 2026
Rating:

No comments: