Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

लोहड़ी का पर्व शहर व क्षेत्र में धूमधाम के संग मनाया

 लोहड़ी का पर्व शहर व क्षेत्र में धूमधाम के संग मनाया 

क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने परंपरागत तरीके से लोहड़ी जलाकर अग्नि के फेरे लिए और सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शाम होते ही मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर लोहड़ी सजाई गई। बच्चों ने मूंगफली, रेवड़ी, तिल बांटकर खुशियां साझा कीं। जबकि युवाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। बुजुर्गों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, गुड़ और अन्य सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। लोगों का कहना है कि लोहड़ी आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पर्व के चलते क्षेत्र में देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बीते वर्ष में जिन परिवारों में शादी, पुत्र-पौत्र की प्राप्ति होती है वे लोहड़ी के दिन ज्यादा खुशी मनाते हैं। पूरा समाज उनकी खुशियों में शामिल होता है। दिनभर बच्चे-बच्चियां सभी के घरों से लोहड़ी मांगते हैं। शहर के माल गोदाम मार्ग पर स्थित पू्र्व सांसद देवेंद्र नागपाल के अलावा अन्य मोहल्लों में भी लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। घरों के आगे लोहड़ी जलाई और रेवड़ी, मूंगफली आदि का प्रसाद वितरित किया।

लोहड़ी का पर्व शहर व क्षेत्र में धूमधाम के संग मनाया Reviewed by Hindustan News 18 on January 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.